{"_id":"5e437b748ebc3ee5e23049ea","slug":"abvp-new-provincial-executive-declared-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एबीवीपी की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित, तीन उपाध्यक्षों समेत कई पदों पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: एबीवीपी की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित, तीन उपाध्यक्षों समेत कई पदों पर हुआ चयन
Wed, 12 Feb 2020 09:51 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:51 AM IST
सार
- डॉ. ममता, डॉ. जेपी भट्ट और डॉ. कुमुद बने प्रदेश उपाध्यक्ष
- नए प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारी घोषित किए
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 20वें प्रांतीय अधिवेशन के आखिरी दिन मंगलवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार ने तीन उपाध्यक्षों सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
डॉ. कुमुद उपाध्याय, डॉ. ममता सिंह और डॉ. जेपी भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप जोशी, चर्चित बालियान, अंजली शर्मा, शिवानी जोशी, रितांशु कंडारी, दिनेश रावत को प्रदेश सहमंत्री, शैलेश सती को प्रदेश कार्यालय मंत्री, रमाकांत श्रीवास्तव को प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रो. जगत सिंह बिष्ट को प्रदेश संपर्क प्रमुख, संदीप बोरा को प्रदेश एसएफडी प्रमुख, प्रगति रावत को प्रांत छात्रा प्रमुख, राहुल शर्मा को प्रदेश संस्कृत छात्र प्रमुख, अतेंद्र विक्रम को थिंक इंडिया प्रमुख, अंजली सेमवाल को प्रदेश मीडिया संयोजक, तान्या वालिया को गढ़वाल संभाग छात्रा प्रमुख, शिप्रा बसेड़ा को कुमाऊं संभाग छात्रा प्रमुख, मनीष सैनी को आयुर्वेदिक छात्र प्रमुख, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव को एग्रीविजन प्रमुख, कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, अतुल नेगी को जनजाति प्रमुख, अमित धनोला को विवि कार्य प्रमुख, मोहित चौहान को गढ़वाल संयोजक, योगेश भट्ट को कुमाऊं संयोजक घोषित किया गया। इसके अलावा विभाग, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
इससे पहले चर्चा सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को हिमालयी राज्यों, विशेष रूप से उत्तराखंड का महत्व बताते हुए पलायन को रोकने के लिए कृषि से जुड़े स्वरोजगार को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मात्र सरकारी या प्राइवेट नौकरी की मानसिकता ने पहाड़ में असंतुलन को बढ़ाया है। जिज्ञासा समाधान सत्र में एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने छात्र-छात्राओं के प्रश्न सुनकर उनका जवाब दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश मंत्री रोहित ओझा, मधुसूदन जोशी, डॉ. दीपक भट्ट, मिलन बिष्ट, ऋ षभ रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन