{"_id":"6aa8424413faea0d2a01d34b","slug":"abvp-calls-off-protest-after-talks-with-education-minister-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1066382-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद एबीवीपी का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद एबीवीपी का धरना समाप्त
Tue, 15 Sep 2026 12:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डाकपत्थर महाविद्यालय में 31 अगस्त से दिए जा रहे धरने को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। शिक्षा मंत्री ने एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने निदेशक उच्च शिक्षा से फोन पर वार्ता करके छात्रों की मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विकासनगर नारायण ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य डाकपत्थर सुरेंद्र सिंह चौहान, महाविद्यालय प्रशासन की ओर से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राधेश्याम गंगवार और प्राध्यापक हरीश जेटली समेत एबीवीपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर, विकी पवार, राहुल तोमर और प्रियांशी महंत शामिल रहे।