फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Abhay's magic worked first in batting and then in bowling.

Dehradun News: पहले बल्लेबाजी में फिर गेंदबाजी में चला अभय का जादू

Thu, 04 Dec 2025 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Abhay's magic worked first in batting and then in bowling.
- दून किंग राइडर ने दून टाइटंस को 49 रनों से हराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। मंजुल सिंह माजीला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दून किंग राइडर और दून टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें दून किंग राइडर के अभय सिंह कैंतुरा का पहले बल्लेबाजी में फिर गेंदबाजी में जादू चला, जिससे टीम ने 49 रनों से मैच जीत लिया।

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से पुलिस लाइन के मैदान में हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइडर ने निर्धारित 20 ओवरों में 172 रन का स्कोर बनाया। अंतिम ओवरों में अभय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के दम पर 17 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई। पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना पाई। राइडर्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अभय ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मानवाधिकार आयोग के सदस्य रामसिंह मीणा ने मुख्य अतिथि के तौर पर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, टीमवर्क का भी आधार है। इस दौरान क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed