{"_id":"5759cc644f1c1baf029c579c","slug":"aarav-dobhal-and-harshil-won-bronze-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के होनहारों ने मलेशिया में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के होनहारों ने मलेशिया में जीता कांस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:37 AM IST
सार
- सात वर्षीय आरव डोभाल व हर्षिल क्षेत्री ने प्रदेश का नाम किया रोशन
- मंत्री दिनेश अग्रवाल व विधायक जोशी ने किया दोनों को सम्मानित
विज्ञापन
आरव डोभाल
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्वालालंपुर मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड के नौ खिलाड़ियों में से दो ने कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। सात वर्षीय दोनों होनहारों को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी और जिला सहायक निदेशक खेल एसके सार्की ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित एक रेस्टोरेंट में इन कंबाइंड क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोच अरविंद कोटनाला ने बताया कि पिछले माह मलेशिया के क्वालालंपुर में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के नौ खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
तीसरी कक्षा के हैं छात्र
सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें से आरव डोभाल पुत्र अनिरुद्ध शर्मा निवासी गढ़ी कैंट व हर्षिल क्षेत्री पुत्र रवि कुमार क्षेत्री निवासी क्यू दुर्गा मंदिर डाकरा कैंट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य जीता। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में करीब 1600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
यह दोनों खिलाड़ी पिछले एक वर्ष से मुक्ति मार्शल आर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी तीसरी कक्षा के छात्र हैं। इस अवसर पर मसूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, अनुराग शर्मा, अनिरूद्घ शर्मा, ललित मोहन लखेड़ा, दिनेश शर्मा, बीडीसी मेंबर सीमा आदि मौजूद रहे।