{"_id":"6126a1f58ebc3e7a1604b73d","slug":"aap-protested-against-jal-sansthan-vikas-nagar-news-drn3884888113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने तहसील में किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्त
- फोटो : VIKAS NAGAR
Link Copied
विकासनगर। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आप नेत्री डिंपल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रतीतपुर में जल संस्थान हरबर्टपुर द्वारा पानी की मेन लाइनें बिछाई गई है। जिस मेन पाइप लाइन से लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाने थे, जो कि सिर्फ कागजों में ही हुआ है। असल में न तो लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए और न ही मेन पाइन में पानी आया है। लोगों के घरों में पानी के बिल आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने एसडीएम से बिना कनेक्शन के लिए बिल भेजे जाने की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विभाग की ओर से भेजे गए बिलों को निरस्त करने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आप के वरिष्ठ नेता गुलफाम अहमद, अमित सैनी, राकेश गुप्ता, सुंदर लाल, संदीप सैनी, रामपाल राठौर, धर्म सिंह, बालकराम, प्रकाश चन्द, रजत, अंशुल सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।