फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aam Admi Party, More than three hundred officials resigned from AAP

आप को फिर झटका: 300 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, कहा- प्रदेश में पार्टी का नहीं कोई भविष्य

Sun, 22 May 2022 03:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 May 2022 03:40 PM IST
सार

तीन सौ से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। कहा गया कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए काम किया, लेकिन पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।

विज्ञापन
Aam Admi Party, More than three hundred officials resigned from AAP
अरविंद केजरीवाल

विस्तार

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को फिर से झटका लगा है। कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है। 

विज्ञापन


पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के माध्यम से तीन सौ से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व प्रवक्ता नवीन पिरशाली, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला (सेनि) समेत विधानसभा और जिलों के पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


भूपेश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए काम किया, लेकिन पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। जिससे आहत होकर 90 प्रतिशत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर गए हैं। उनकी जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें... Sushant Singh Rajput : देवभूमि में दिवंगत अभिनेता को दी जाएगी खास श्रद्धांजलि, केदारनाथ में संजोई जाएंगी यादें

उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों ने संगठन को बर्बाद करने की कोशिश की है। इसके बावजूद पार्टी के प्रत्याशियों ने विपरीत परिस्थितियों में विधानसभा चुनाव लड़ा है। उत्तराखंड में पार्टी की जो हार हुई है। उसके लिए पार्टी के कुछ लोग जिम्मेदार हैं। पूर्व प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि पार्टी में संगठन और सिस्टम नाम की कोई चीज नहीं है। जिससे उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं जोड़ा है लेकिन पार्टी ने काम करने वालों को नजरअंदाज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed