{"_id":"68a6368b72f03c24160cf8a9","slug":"a-youth-who-fled-with-a-bike-on-rent-was-arrested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-768769-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किराये पर बाइक लेकर फरार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किराये पर बाइक लेकर फरार युवक गिरफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र से किराये पर क्रूजर बाइक लेकर फरार हुए उत्तरप्रदेश के शामली निवासी मनीष कुमार और देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार को पुलिस ने धूलकोट तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह बाइक लेकर यूपी भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सात अगस्त को चूज यूवर राइड के नाम के प्रतिष्ठान से एक युवक क्रूजर बाइक किराये पर ले गया था। वह वापस नहीं लौटा। बाइक का जीपीएस बंद हो गया था। आशारोड़ी में बाइक की अंतिम लोकेशन मिली थी।
प्रतिष्ठान संचालक समीर अहमद की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली गई। आरोपी की लोकेशन बार-बार बदल रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को आरोपी की लोकेशन धूलकोट के पास में मिली। पुलिस ने धूलकोट तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। आरोपी को तिराहे से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी में एक और आरोपी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिया गया।