{"_id":"681fb78092b6d228d3016f37","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-38-lakh-by-deceiving-him-dehradun-news-c-5-1-drn1013-686559-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से 3.8 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से 3.8 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से शेयर मार्केट में लाभ दिलाने का झांसा देकर 3.8 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित से इंस्टाग्राम पर मैसेज कर आस्क इन एप डाउनलाेड कराया गया था। पुलिस ने नौ मई को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि धनंजय डोभाल निवासी 14 कोर्ट रोड ने तहरीर दी। बताया कि इसी वर्ष नौ फरवरी को सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था। इसमें इंफॉर्मेशन लर्निंग सेंटर की ओर से आस्क इन इन्वेस्टमेंट नाम की कथित कंपनी का आस्क इन एप डाउनलोड करने की बात कही गई। इस ग्रुप को प्रिया शर्मा नाम की यूजर लीड कर रही थी। प्रिया शर्मा की ओर से युवक को शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। झांसे में आकर युवक ने छह मार्च को महिला के बताए खाते में 50 हजार रुपये भेजे।
इसके बाद 11, 24 और 26 मार्च को भी 50-50 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा 28 मार्च को 1.8 लाख रुपये भेजे गए। निवेश के बाद पीड़ित ने जब मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपी महिला की ओर से 15 प्रतिशत जीएसटी जमा करने की बात कही गई। जब उन्होंने इन्कार किया तो आरोपी की ओर से ग्रुप छोड़ने की बात कही गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।