फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man was beaten up after entering a cafe.

Dehradun News: कैफे में घुसकर युवक को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up after entering a cafe.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के एक कैफे में शुक्रवार रात पूल खेल रहे छात्र को कुछ युवकों ने सामान डिलीवर करने के बहाने बाहर बुलाया। जब छात्र ने मना कर दिया तो उन्होंने भीतर घुसकर उस पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को घटना में शामिल पांच आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि हाल में निगम रोड पर ब्रादर्स कैफै के पास रहे नीरज सिंह अधिकारी घटना के शिकार हुए हैं। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि शाम 8:40 बजे वह पीजी के कैफे में पूल खेल रहे थे। इस दौरान कबीर, आयुष और अभिजीत के साथ आठ से दस लोग लाठी-डंडे और तलवार लेकर कैफे में घुस आए। उन पर और उनके दोस्तों पर हमला किया। इसमें सभी को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के बाद तीन नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभिजीत की तलाश की जा रही है। आरोपी स्थानीय कॉलेज के छात्र हैं। छात्रों पर कार्रवाई के लिए कॉलेज से उनके पंजीकरण की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

-----------
गिरफ्तार हुए आरोपी छात्र

- आयुष, निवासी, बनारस, उत्तर प्रदेश

- अर्चित, राय निवासी, सारनाथ, वाराणसी

- तुभ्यम जैन, निवासी, इंदौर, मध्यप्रदेश
- वात्सल्य झा, निवासी, गुड़गांव, हरियाणा

- कबीर राज सिंह निवासी, बंजारा गली, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed