{"_id":"64bedb56336b29bbe70d9574","slug":"a-young-man-ran-away-after-stabbing-a-woman-in-a-crowded-market-in-banjarawala-dehradun-news-c-5-drn1037-207691-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बंजारावाला में भरे बाजार युवती को चाकू मारकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बंजारावाला में भरे बाजार युवती को चाकू मारकर भागा युवक
विज्ञापन
बंजारावाला में एक युवक ने भरे बाजार चाकू मारकर युवती को घायल कर दिया। घायल युवती चिल्लाई तो युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। युवक ने खुद के हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आदर्श गुरुंग नाम का युवक बंजारावाला में फास्ट फूड की ठेली लगाता है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पास में ही रहने वाली एक युवती के घर के पास पहुंचा और उससे बात करने लगा। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आदर्श गुस्से में आ गया और युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। लहुलुहान युवती जमीन पर गिर गई और चिल्लाने लगी। वहीं मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर आदर्श वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदर्श की तलाश शुरू की। देर रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने आदर्श को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आदर्श ने अपने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया है।
फोनकर युवती को घर के बाहर बुलाया
इस मामले में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि आदर्श उनकी बेटी से रंजिश रखता है। रविवार रात आदर्श ने उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया था। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि घायल युवती का इलाज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। वहीं आदर्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती का युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती नहीं करना चाहती शादी
बताया जा रहा है कि युवती क्लेमेंटटाउन क्षेत्र स्थित बिजनेस पार्क की एक कंपनी में नौकरी करती है। दोनों के बीच कुछ दिनों पहले ही प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। लेकिन, युवती के घरवालों ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। वहीं आदर्श लगातार युवती पर शादी का दबाव डाल रहा था। इसी बारे में बात करने के लिए आदर्श ने रविवार रात युवती को मिलने बुलाया था। जब उसने इनकार किया तो उसने हमला कर दिया।