{"_id":"66f0a02c8573a38b7a04fb44","slug":"a-young-man-is-continuously-harassing-a-female-businessman-dehradun-news-c-5-1-drn1030-508027-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला व्यवसायी को भेजे अश्लील संदेश और फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला व्यवसायी को भेजे अश्लील संदेश और फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iआरोपी पर महिला का पीछा करने का भी आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाI
एक महिला व्यवसायी को युवक लगातार अश्लील संदेश और फोटो भेजकर परेशान कर रहा है। आरोप यह भी है कि युवक लगातार उनका कार से पीछा कर रहा है। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि एक दंपती की क्षेत्र में दुकान है। महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि एक युवक उनकी पत्नी को लगातार अश्लील संदेश भेज रहा है। आरोपी ने गत 20 सितंबर को भी मैसेज भेजकर बातचीत शुरू करने के लिए कहा था। महिला ने जब अनदेखा किया तो उसने अगले दिन फिर से इसी तरह का मैसेज किया। मैसेज में बताया कि वह दुकान के पास काले रंग की एसयूवी में बैठा हुआ है। महिला ने गाड़ी देखी तो वह कुछ देर बाद वहां से चली गई।
महिला के पति के अनुसार वह लगातार अपनी कार से महिला पर नजर रख रहा है। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।