फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man got seriously injured in a knife attack

Dehradun News: चाकू से हमले में एक युवक को आई गंभीर चोट,पुलिस ने घटना में दो लोगों को किया गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
A young man got seriously injured in a knife attack
शहर के पिक्चर पैलेस के पास मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक अखिलेश पंवार नामक युवक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह कोल्हूखेत ईको टैक्स से ड्यूटी करके घर आ रहा था। जब वह पिक्चर पैलेस पार्किंग के पास बाइक मोड़ रहा था रहा था तो कपिल राणा नाम के युवक ने उसपर हमला कर दिया। विरोध करने पर कपिल ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसे चेहरे पर चोट आई है। अखिलेश ने बताया कि कपिल नशे का आदी है और वह आए दिन लोगों से मारपीट करता रहता है।
विज्ञापन


इधर, साउथ रोड लंढौर निवासी आदित्य ठाकुर ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कपिल राणा, करन ठाकुर, वसीम अंसारी ने उनके घर आकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने कपिल राणा और करण ठाकुर को धारा 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed