फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man died under suspicious circumstances in Maldevta

Dehradun News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, नहर में मिला शव

Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Maldevta
Iअजबपुर कलां का रहने वाला था युवक, मंगलवार रात को निकला था जिम सेI
विज्ञापन




मालदेवता क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव क्षेत्र की एक नहर में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना बताया गया है। मृतक अजबपुर कलां का रहने वाला था। वह मालदेवता क्षेत्र में क्यों गया था इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि सांग नदी की ओर से आने वाली नहर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर मोर्चरी पहुंचाया। शुरुआत के कुछ घंटे युवक की पहचान नहीं हो पाई। लेकिन, बाद में पता चला कि कुछ दूरी पर एक स्कूटर खड़ा हुआ है। स्कूटर के नंबर से पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो युवक की पहचान शशांक गैरोला पुत्र अनिल गैरोला उम्र करीब 29 वर्ष निवासी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, अजबपुर कलां के रूप में हुई। पुलिस को आगे की पड़ताल में जानकारी मिली कि शशांक घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। एक बड़ी बहन है उसकी भी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शशांक मंगलवार शाम को जिम गया था। वहां से रात करीब पौने नौ बजे निकाला और मालदेवता की तरफ आ गया। वह नहर में कैसे गिरा इस बात की जानकारी भी नहीं लग सकी है। हालांकि, अंदेशा है कि किनारे पर पैर फिसलने के कारण हादसा हुआ हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed