{"_id":"67390273ed2eead4090bcbe4","slug":"a-young-man-crossing-the-road-was-hit-by-a-car-and-died-dehradun-news-c-5-1-drn1030-549240-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Accident: सहस्त्रधारा रोड पर हादसा...सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Accident: सहस्त्रधारा रोड पर हादसा...सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 17 Nov 2024 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:37 PM IST
सार
युवक की पहचान तसलीम पुत्र खुर्शीद निवासी नागल हटनाला, सहस्रधारा रोड के रूप में हुई है। रात के वक्त वह सड़क पा कर रहा था। उसी वक्त सहस्रधारा की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
राजधानी में सड़क हादसे में एक और युवक की जान चली गई। सहस्रधारा रोड पर सड़क पार कर रहे युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक एक सचिव का वाहन चालक बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के युवक की पहचान तसलीम पुत्र खुर्शीद निवासी नागल हटनाला, सहस्रधारा रोड के रूप में हुई है। रात के वक्त वह सड़क पा कर रहा था। उसी वक्त सहस्रधारा की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। लहुलूहान हालत में वह सड़क पर गिर गया। उसे देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
Dehradun Accident: 14 सेकेंड में पार की 600 मीटर दूरी, कार ने कांवली रोड पुलिस चौकी से लिया था मौत का यू-टर्न
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने तसलीम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।