{"_id":"663f28292942cd7f6a03a3e8","slug":"a-worker-from-lakhimpur-was-lying-on-the-roadside-in-vikas-nagar-died-after-the-wheel-of-a-school-bus-ran-over-his-head-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-410454-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में सड़क के किनारे लेटा था लखीमपुर का श्रमिक, स्कूली बस का पहिया सिर पर चढ़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में सड़क के किनारे लेटा था लखीमपुर का श्रमिक, स्कूली बस का पहिया सिर पर चढ़ने से मौत
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र की रामपुर चोई बस्ती में शुक्रवार को स्कूल बस का पहिया सिर पर चढ़ने से एक श्रमिक की मौत हो गई। वह सड़क के किनारे कूड़े के ढेर पर पन्नी ओढ़कर लेटा था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सेलाकुई की किसी कंपनी में कार्यरत था। वह बीते तीन चार दिन से काम पर नहीं जा रहा था।
सहसपुर थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बलूनी स्कूल, भाऊवाला की बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए रामपुर चोई बस्ती आ रही थी। सड़क के किनारे एक व्यक्ति कूड़े के ढेर पर पन्नी ओढ़कर लेटा हुआ था। बताया कि स्कूल बस का पहिया व्यक्ति के सिर पर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार (35) पुत्र रामशंकर के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी जिले के आत्मनगर गांव का रहने वाला था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी स्कूल बस चालक रियाज से पूछताछ की जा रही है।