{"_id":"672d0acc6cb5dce26d0a2b14","slug":"a-warehouse-of-imported-liquor-was-built-in-the-house-two-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1030-542163-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आबाकारी विभाग का छापा...घर में बनाया हुआ था इंपोर्टेड शराब का गोदाम, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आबाकारी विभाग का छापा...घर में बनाया हुआ था इंपोर्टेड शराब का गोदाम, दो गिरफ्तार
Fri, 08 Nov 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:27 PM IST
सार
रात आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा रोड पर आमवाला क्षेत्र में पंकज नाम के एक व्यक्ति के घर में शराब का गोदाम बनाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून के सहस्त्रधारा रोड पर एक घर में ही इंपोर्टेड शराब का गोदाम बनाया हुआ था। यहां से कई जगहों पर शराब की सप्लाई की जाती थी। आबकारी विभाग ने गोदाम पर छापा मारकर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से 22 पेटी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
रात आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा रोड पर आमवाला क्षेत्र में पंकज नाम के एक व्यक्ति के घर में शराब का गोदाम बनाया गया है। यहां तस्करी कर शराब लाई जा रही है। इसकी सूचना पर आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने घर पर बने शराब की गोदाम पर छापा मारा। टीम ने मौके से 272 बोतल इंपोर्टेड शराब बरामद की।
विज्ञापन
इसमें आठ बोतल लूज थी।
Haridwar: जंगल से निकलकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे गजराज, देखते ही मची अफरा तफरी
विज्ञापन
बरामद की गई शराब में ब्लैक लेबल, रेड लेबल, जैमसन, शिवास रीगल सहित कई ब्रांड की बोतले शामिल है। टीम ने मौके से आरोपी पंकज बडवाल निवासी बालाजी एन्क्लेव और राकेश वर्मा निवासी चकराता को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अवैध शराब को भी जब्त कर लिया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि बरामद की गई शराब की कई पेटियों पर उत्तराखंड के होलोग्राम नहीं मिले है। आरोपी ये शराब दूसरे राज्यों से कम दामों पर तस्करी कर लाते थे और उत्तराखंड में महंगे दामों पर बेचते थे।