फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A tribute meeting was organized in the memory of the

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ेगी सरकार : धामी

Thu, 03 Oct 2024 03:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
A tribute meeting was organized in the memory of the
Iरामपुर तिराहा कांड के बलिदानी आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री ने दी पुष्पांजलिI
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर रामपुर तिराहा कांड के बलिदानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार बलिदानी आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ने का कार्य करेगी।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जन अपेक्षाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हम आज के दिन को अनेक रूपों में मनाते हैं। देश की आजादी के लिए अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान का उद्घोष कर सैन्य शक्ति और किसानों की मजबूती के लिए कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है।
विज्ञापन


सभा का संचालन पूरण सिंह लिंगवाल और अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कैप्टन मोहन सिंह रावत ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रवींद्र जुगरान, डॉ. एसपी सती, जनकवि डॉ. अतुल शर्मा, विवेकानंद खंडूड़ी, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ब्रिज भूषण गैरोला, खजानदास, सविता कपूर, आनंदी रावत, अशोक वर्मा, सुनील उनियाल गामा, केशव उनियाल, विवेकानंद खंडूड़ी, लालचन्द शर्मा, प्रदीप कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, गिरीश भद्री चौक बंजारावाला में पूर्व पार्षद ललित भद्री ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed