फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A smuggler arrested with meow-meow drug

म्याऊं-म्याऊं ड्रग के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jul 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with meow-meow drug
देहरादून। मुंबई की हाई प्रोफाइल पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली म्याऊ-म्याऊ ड्रग के साथ एसओजी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 37 ग्राम ड्रग बरामद हुई है। आरोपी मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। मुंबई में पार्टियां बंद होने की वजह से आरोपी ने देहरादून को ठिकाना बना लिया था। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक ड्रग तस्कर के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इस पर एसओजी और एडीटीएफ (एंटी ड्रग टास्क फोर्स) की टीम बनाई गई। टीम ने रिस्पना पुल के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास से विशेष तरह की ड्रग बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ की इसे म्याऊं-म्याऊंकहा जाता है। यह मुंबई की हाई प्रोफाइल पार्टियों में इस्तेमाल की जाती थी। आरोपी ने अपना नाम ख्वाजा वसीम मेमन निवासी तोयबा गली, भगत सिंह नगर, गोरेगांव, मुंबई बताया। आरोपी ड्रग मुंबई में बेचता था, लेकिन इस समय वहां पर सारी पार्टियां व अन्य तरह की गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में वह ड्रग बेचने देहरादून पहुंच गया था। पकड़ी गई ड्रग की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

12वीं तक पढ़ा है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी 12वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। वह कई बार विदेश की यात्रा भी कर चुका है। आरोपी यह धंधा काफी समय से कर रहा था। देहरादून में भी इस प्रकार की ड्रग बिकने की जानकारी होने पर वह यहां आया था। एअसोजी इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि ऐसे अड्डों का भी पता किया जा रहा है जहां पर इस तरह की ड्रग बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्ली के नाम से भी जानी जाती है ड्रग
इस ड्रग के कई कोड नाम हैं। इसे एमडी ड्रग भी कहा जाता है। म्याऊं-म्याऊंनाम से यह वर्षों से बिकती आ रही है। इसके अलावा मुंबई में इसे बिल्ली नाम से भी जाना जाता है। पुलिस भी इन कोड नामों के बारे में पता कर रही है। इस ड्रग का देहरादून में कुछ अलग नाम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed