फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A smuggler arrested with half a kilo of hashish

Dehradun News: आधा किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with half a kilo of hashish
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने एक तस्कर को 543 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बताया कि इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को एक तस्कर के भारी मात्रा में चरस लेकर धूलकोट के जंगल की ओर आने की सूचना दी। पुलिस ने धूलकोट तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। युवक के पास से 543 ग्राम चरस मिली। आरोपी ने अपना नाम थाना सहसपुर के बड़ा गौहर, शंकरपुर निवासी फैजान बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी करता है। वह ट्रक चालकों से चरस लेकर कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को बेचा करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed