फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: doon medical college six-member team will now treat cancer patients

राहत की खबर: कैंसर से जूझ रहे मरीजों का इलाज करेगी दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की छह सदस्यीय टीम

Thu, 04 Aug 2022 12:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:35 AM IST
सार

ये छह विशेषज्ञों वाली टीम दून अस्पताल में न सिर्फ कैंसर रोगियों की जांच करेगी, बल्कि कैंसर से जूझ रहे मरीजों का इलाज भी करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: doon medical college six-member team will now treat cancer patients
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गला, महिलाओं की बच्चेदानी, स्तन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। कैंसर पीड़ित मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें इलाज की उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए राजकीय दून मेडिकल काॅलेज प्रशासन की ओर से कॉलेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जरी, दंत रोग और टीबी चेस्ट रोग विशेषज्ञों की छह सदस्यीय टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि ये छह विशेषज्ञों वाली टीम दून अस्पताल में न सिर्फ कैंसर रोगियों की जांच करेगी, बल्कि कैंसर से जूझ रहे मरीजों का इलाज भी करेगी। डॉ. सयाना के मुताबिक, दून अस्पताल में कैंसर मरीजों की जांच करने के साथ ही उनका इलाज किया जा सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है। बताया कि विशेषज्ञों की टीम न सिर्फ कैंसर पीड़ित मरीज की जांच और इलाज करेंगे, बल्कि कैंसर की बीमारी न हो इसके लिए जागरूकता अभियान में भी अपनी अहम भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. सयाना ने बताया कि कैंसर बीमारी को लेकर वैसे तो पूरे देश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा, लेकिन आमजन को जानलेवा कैंसर बीमारी से बचाया जा सके, इसको लेकर शहर से देहात तक संघन जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है। बताया कि इसके लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में कैंसर से हर साल आठ लाख मरीज की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में कैंसर जहां औसतन दो करोड़ मरीजों को जकड़ रहा, जिसमें औसतन एक करोड़ मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो जाती है। कैंसर से होने वाली 70 फीसदी मौतें भारत जैसे विकासशील देशों के साथ दुनिया के गरीब देशों में होती है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत तिवारी के मुताबिक, भारत में हर साल औसतन आठ लाख मरीजोें की मौत कैंसर बीमारी की वजह से हो रही है। भारत में कैंसर से 10 में से सात की मौत हो रही, जबकि तीन मरीजों की पूरी तरह स्वस्थ बनाने में मदद मिल रही है। अमेरिका जैसे विकसित देशों में 10 मरीजों में से सिर्फ तीन मरीजों की मौत हो रही है। जागरुकता के अभाव में ज्यादातर मरीजों में कैंसर का पता तब चलता है, जब स्थिति काफी गंभीर हो जाती है।

भारत में 2000 कैंसर पीड़ितों में सिर्फ एक डॉक्टर

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ही रिपोर्ट पर के मुताबिक, भारत जैसे देश में कैंसर पीड़ित मरीज के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की बेहद कमी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर दो हजार कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए सिर्फ एक विशेषज्ञ है, जबकि अमेरिका जैसे विकसित देशों में हर सौ कैंसर पीड़ित मरीज के लिए एक डॉक्टर की व्यवस्था है।

भारत में कैंसर से मौतों का आंकड़ा दोगुना

जर्नल ऑफ ग्लोबल ऑंकोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, विकसित देशों की तुलना में भारत जैसे विकासशील व गरीब देश में कैंसर पीड़ित मरीज की मौत की दर दोगुनी है। कैंसर पीड़ित मरीज को इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग दांत रोग और टीपी चेस्ट विशेषज्ञों की एक छह सदस्य टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed