फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A shock in National Taekwondo

इकोल की छात्राओं ने नेशनल ताइक्वांडो में झटके एक स्वर्ण समेत तीन कास्य पदक

Tue, 27 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
A shock in National Taekwondo
नेशनल ताइक्वांडो में झटके एक
विज्ञापन

स्वर्ण और तीन कास्य पदक
फोटो
-अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में प्रतिभाग करेंगी पदक जीतने वाली चारों छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। होरावाला स्थित इकोल ग्लोबल स्कूल की चार छात्राओं ने 11वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत तीन कास्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद चारों छात्राओं का चयन काठमांडू नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सोमवार को छात्राओं का स्कूल पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया।

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 24-25 अगस्त को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज में किया गया। जिसमें 20 राज्यों के 450 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें इकोल ग्लोबल स्कूल की अवनी दिलावरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और हृदिता चौधरी, खुशी अग्रवाल और अवनी बंसल ने कास्य पदक जीते। छात्राओं ने कोच शिल्पा के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की। प्रभारी प्रधानाचार्य रूपा गुंसाई ने बताया कि छात्रों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल कर स्कूल के साथ ही पूरे पछवादून का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्कूल पहुंचने पर चारों छात्राओं के साथ ही कोच शिल्पा को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एचओडी स्पोर्ट्स शिवलाल डोगरा, शिल्पा वर्मा, नीरज चौधरी, मोनिका चौधरी, चेतन डी थपलियाल, रितु मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed