{"_id":"64f38965b9fa0f87100c3007","slug":"a-public-hearing-program-was-organized-in-lakhwad-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-236545-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 75 लाख प्रति बीघा की दर से किया जाए प्रतिकर का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 75 लाख प्रति बीघा की दर से किया जाए प्रतिकर का भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में लखवाड़ में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
लखवाड़ बांध प्रभावित गांवों के प्रभावित लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम कालसी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को लखवाड़ गांव में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्रभावितों ने विभिन्न समस्याओं को प्रशासनिक तथा जल विद्युत निगम के अधिकारियों के समक्ष रखा।
जनसुनवाई के दौरान लखवाड़ निवासी चमो देवी ने कहा कि पिछले लगभग 60 वर्षों से उनका जमुना पुल लखवाड में होटल है, लेकिन जिस भूमि पर होटल बना हुआ है, उस भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं किया जा रहा है। लूूदर सिंह चौहान, अमीर सिंह चौहान ने कहा कि सिंचाई गूलों, खेतों की सुरक्षा दीवारों का सर्वे कर मूल्यांकन करवाया जाए।
विज्ञापन
मंडी समिति के अध्यक्ष और लखवाड़ निवासी जगमोहन सिंह चौहान, विश्व विजय सिंह चौहान, सुरेंद्र प्रताप सिंह ने यमुना पुल लखवाड में अधिग्रहित किए जाने वाली भूमि का क्षेत्रफल कम दर्शाए जाने की बात कहते हुए फिर से सर्वे करने की मांग की। ग्राम खाती के लोगों ने पेयजल की सुविधा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम लखवाड के चतर सिंह ने कहा कि जिस जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उसकी जगह जमीन दी जाए। यदि ऐसा संंभव नहीं है तो 75 लाख रुपए प्रति बीघा की दर से प्रतिकर का भुगतान किया जाए। ग्राम धनपऊ के भगत सिंह और चमन सिंह ने गुनाट खेड़े का फिर से सर्वे कर शेष जमीन का भी अधिग्रहण करने की मांग की। एसडीएम ने यूजेवीएनएल के उपमहाप्रबंधक शिवदास और तहसीलदार टीकाराम भट्ट को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एपी डंगवाल, वीरेंद्र लाल, नायब तहसीलदार कालसी सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।