फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A PRD jawan who was checking near Dat Kali temple was

Dehradun News: चेकिंग कर रहे पीआरडी जवान को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 03 Dec 2024 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
A PRD jawan who was checking near Dat Kali temple was
डाट काली मंदिर के पास चेकिंग कर रहे एक पीआरडी जवान को हरियाणा नंबर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। उपचार के दौरान पीआरडी जवान की मौत हो गई। टक्कर मारते ही कार चालक यू-टर्न लेकर सहारनपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस ने राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर मां डाट काली मंदिर टनल के पास सुबह के समय सचल दल के राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहारनपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार ने सड़क किनारे खड़े पीआरडी जवान जंग बहादुर निवासी प्रीतम रोड देहरादून को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान कार चालक यू-टर्न लेकर सहारनपुर की ओर भाग गया। तभी घायल पीआरडी जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि सचल दल के राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर ने शिकायत की है। उनकी शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed