{"_id":"58ee73404f1c1ba368cf7bbc","slug":"a-policeman-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर से लौट रहे पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर से लौट रहे पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हरिद्वार में तैनात पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
धौन और स्वांला के बीच बुधवार दिन में करीब एक बजे टनकपुर से चंपावत की ओर आ रही आल्टो कार (यूके 03-8397) असंतुलित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में टनकपुर निवासी सुमित वर्मा (29) पुत्र गोविंद लाल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित उत्तराखंड पुलिस में तैनात था और वर्तमान में हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात था। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल बीसी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल और आपात 108 तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार में सवार दूसरे घायल बडोली निवासी हीरामणी (48) पुत्र सोबीदत्त को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा दिया। डॉ. केसी ठाकुर, डॉ.उदयशंकर आदि ने घायल का उपचार किया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।