फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A playground will be built in Astaad village

Dehradun News: टिनशेड उड़े, पेड़ गिरे, बीस विद्युत पोल धराशायी

Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A playground will be built in Astaad village
पछवादून में तेज आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचाई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई में 13 वृक्ष उखड़कर गिर गए। पेड़ उखड़ने से बीस विद्युत पोल धराशायी हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की सायं लगभग साढ़े चार बजे पछवादून में हुई बारिश के दौरान चली तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है। तूफान की रफ्तार का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक टिनशेड का टुकड़ा हाइटेंशन लाइन की ऊंचाई तक हवा में उड़कर लाइन से टकरा गया।
विज्ञापन




उधर हरबर्टपुर के ढालीपुर रोड पर हवा में उड़कर आया एक टिनशेड यात्री बस से टकरा गया। संयोगवश यात्री व चालक बाल-बाल बच गए। तूफान के बाद गिरे हुए पेड़ व विद्युत पोल को हटाने का कार्य चल रहा है। उधर, हरबर्टपुर व सहसपुर के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी से विकासनगर के केसरबाग, लेहमन पुल व डाकपत्थर में तीन पेड़ उखड़ गए। इसके अलावा एक विद्युत पोल टूट गया। इसी प्रकार दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के विकासनगर-हरबर्टपुर के बीच तीन विशालकाय पेड़ उखड़कर सड़क पर आ गिरे। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। वृक्षों की चपेट में आए पांच पोल व बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई।



क्षेत्र के ढालीपुर, ढकरानी, जमनीपुर, हसनपुर में अलग-अलग स्थानों पर वृक्ष व विद्युत पोल धराशायी हो गए। तूफान में उड़ा एक टिनशेड का टुकड़ा आसनपुल स्थित हाईटेंशन लाइन के टावर की ऊंचाई तक उड़कर लाइन से टकरा गया। इसके अलावा हरबर्टपुर बाजार में तूफान में उड़ा एक दुकान का टिनशेड ढालीपुर की ओर से आ रही एक यात्री बस से टकरा गया। तूफान ने सेलाकुई बाजार में भी खूब असर दिखाया। तेज हवा से बाजार स्थित कई दुकानों के टिनशेड, सड़क किनारे लगे होर्डिंग व वृक्ष उखड़ गए।

---



विद्युत पोल व लाइन टूटने से बंद हुई बिजली आपूर्ति

तूफान से विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई क्षेत्र में बीस विद्युत पोल व कई क्षेत्रों की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। सेलाकुई के एसडीओ विनीत गुप्ता, सहसपुर के एसडीओ विकास भारती, विकासनगर के एसडीओ अरशद अली ने बताया कि तूफान से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। सभी स्थानों पर गिरे हुए पेड़ हटाकर लाइनों को ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है। सबसे अधिक नुकसान हरबर्टपुर व सहसपुर में हुआ है। जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अभी बंद है। लाइनाें को ठीक करके आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा।




---

आम की फसल को बड़े पैमाने पर हुआ नुकसान



आंधी-तूफान से आम की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। बाग स्वामी नरेंद्र सिंह पुंडीर, सूर्य प्रकाश बहुगुणा, मोहम्मद गालिब ने बताया कि तूफान से साठ प्रतिशत तक फल टूटकर गिर गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पहले से ही आम की फसल काफी नुकसान में चल रही है। आंधी तूफान से बची फसल भी बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed