{"_id":"681fb0345b815bc1200a587c","slug":"a-playground-will-be-built-in-astaad-village-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-686550-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अस्टाड़ गांव में बनेगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अस्टाड़ गांव में बनेगा खेल मैदान
Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
अस्टाड़ गांव पहुंची युवा कल्याण विभाग की टीम ने खेल का मैदान बनाने के लिए खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि की नापतौल करने की कार्रवाई को पूरा किया। अधिकारियों ने बताया कि युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ाने व उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कवायद की जा रही है।
युवा कल्याण विभाग की टीम ने ग्राम अस्टाड़ का दौरा किया। इस दौरान टीम ने खेल मैदान के लिए प्रस्तावित भूमि में मैदान बनाने की संभावनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक नापतौल भी की। युवा कल्याण विभाग के अधिकारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है।
खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिनी खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि, गांवों के युवा अपनी प्रतिभा को निखार कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी मनोज कापड़ी, जितेंद्र वर्मा, पूर्व डीआईजी जगतराम जोशी, एचआर जोशी, प्रदीप जोशी, ब्रह्मदत्त जोशी, खुशी राम जोशी, धर्म दत्त जोशी, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।