फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A person who was a victim of fraud complained to many

Dehradun News: राजस्व पुलिस ने सुनी न रेगुलर ने, डीजीपी को सुनाया हाल तो हो गया मुकदमा

Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
A person who was a victim of fraud complained to many
टिहरी निवासी छह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने ठगे थे 18 लाख रुपये
विज्ञापन




पीड़ित व्यक्ति मुख्यालय पहुंचा तो डीजीपी ने दिए मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश



धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस से लेकर रेगुलर पुलिस के कई दफ्तरों में शिकायत की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति को आखिरकार पुलिस के मुखिया के दरबार में पहुंचना पड़ा। डीजीपी अशोक कुमार ने धोखाधड़ी के इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।



मामला टिहरी जनपद का है। घनसाली क्षेत्र निवासी आजाद सिंह चौहान पुलिस मुख्यालय डीजीपी अशोक कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके मामा दुबई के एक होटल में काम करते हैं। जनवरी में उन्होंने मामा से बात की कि उसे भी विदेश बुला लो। इस पर आजाद के मामा ने उन्हें हीरा सिंह का निवासी दोहटिया, कोटाबाग, नैनीताल का नंबर दिया। हीरा सिंह भी दुबई में रहता था। उससे दुबई के नंबर पर ही बात हुई। हीरा ने कहा कि वह उन्हें और कुछ अन्य को पोलैंड भिजवा सकता है। लेकिन, इसके लिए कुछ खर्च करना होगा।
विज्ञापन




इस पर कुल छह लोगों ने तीन-तीन लाख रुपये कुल 18 लाख रुपये हीरा सिंह के खाते में जमा करा दिए। ये पैसे विभिन्न औपचारिकताओं के पूरी करने को लिए गए थे। हीरा सिंह ने वादा किया कि कुछ दिनों बाद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन, लंबे समय तक कुछ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने हीरा सिंह से संपर्क किया तो वह टालने लगा। पिछले दिनों उसने अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर दिया। इसकी शिकायत लेकर वह राजस्व पुलिस के पास पहुंचे तो वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिले में थाने चौकियों से लेकर सीओ, एसपी और एसएसपी कार्यालय तक को शिकायत की। इन जगहों से जब कोई वाजिब जवाब नहीं मिला तब जाकर उन्हें मुख्यालय आना पड़ा। डीजीपी अशोक कुमार ने एडीजी कानून व्यवस्था को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed