फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Man dies under suspicious circumstances on Rajpur Road body found hanging from tree

Dehradun: राजपुर रोड पर संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, नग्न अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 23 Jun 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 04:18 PM IST
सार

डालनवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यकित नग्न अवस्था में सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ है।

विज्ञापन
Dehradun news Man dies under suspicious circumstances on Rajpur Road body found hanging from  tree
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

राजपुर रोड पर एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पेड़ से लटका मिला। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। सीसीटीवी फुटेज में भी व्यक्ति खुद ही पेड़ पर चढ़ता दिख रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात डालनवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यकित नग्न अवस्था में सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। व्यक्ति के गले में गमछे से फंदा लगा हुआ था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के बारे में आसपास में छानबीन की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


Dehradun News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले- सरकार बनते ही शीशमबाड़ा से हटा दिया जाएगा कूड़ाघर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति क्षेत्र में ही घूमता था। वह हाथ में गमछा लेकर अकेले में ही बातें करता रहता था। ऐसी स्थिति से उसे मानसिक विक्षिप्त बताया जाता था। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें पता चला कि वह व्यक्ति खुद ही पेड़ पर चढ़ रहा था। इसके बाद उसने अपने ही गमछे से फंदा बनाया और पेड़ से लटक गया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है। पहचान की कोशिश की जा रही है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed