फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The garbage dump will be removed from Sheeshambada

Dehradun News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले- सरकार बनते ही शीशमबाड़ा से हटा दिया जाएगा कूड़ाघर

Mon, 23 Jun 2025 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The garbage dump will be removed from Sheeshambada

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिपुर में कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही शीशमबाड़ा से कूड़ाघर को हटा दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उतरेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए मौजूदा मौसम प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से उचित नहीं रहता है। लेकिन, जब सरकार ने यह निर्णय ले ही लिया है तो कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव में छोटी सरकार पर कांग्रेस का कब्जा होगा। उन्होंने शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही कूड़ाघर को उखाड़ फेंका जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष अमित पंवार, गुलजार अहमद, महेंद्र सिंह नेगी, राकेश नेगी, रमेश पवार, हुकम सिंह पाल, सुरेश पाल, सुरेंद्र धीमान, पवन चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed