फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a parallel organization was created by making fake documents

Dehradun News: जमीन के लालच में फर्जी दस्तावेज बनाकर तैयार की समानांतर संस्था

Sun, 27 Oct 2024 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
a parallel organization was created by making fake documents
करोड़ों की जमीन के लालच में कुछ लोगों ने एक संस्था के फर्जी दस्तावेज तैयार कर समानांतर संस्था बना ली। जबकि, इनमें से कोई भी मूल संस्था का सदस्य तक नहीं है। अब मूल संस्था के उपमंत्री की शिकायत पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मामला औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थान नाम की संस्था से जुड़ा है। उपमंत्री गौतम नेगी ने पुलिस को बताया कि उनकी संस्था रजिस्टर्ड संस्था है। संस्था की जौलीग्रांट मौजा में 35 एकड़ जमीन है। इस पर कुछ भूमाफिया की नजर भी रहती है। नेगी ने आरोप लगाया कि तेलीवाला निवासी मोहम्मद यामीन और उसके 18 साथियों ने इस जमीन के लालच में उनकी संस्था के नाम से एक समानांतर संस्था तैयार कर ली। ताकि, जमीन पर हक जताया जा सके। संस्था वर्तमान में कई तरह के क्रियाकलाप भी कर रही है। जबकि, इन 19 में से कोई भी मूल संस्था का सदस्य तक नहीं है। जबकि, यामीन ने खुद को अध्यक्ष घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि मोहम्मद यामीन, नवाबुद्दीन अली, मेहताब, अहसान, नाइदा अख्तर, अकबरी, हिमायत अली, इमराना, इकराम अली, रिजवान अली, इमरान, मोहम्मद फुरकान, इशरत जहां, नईमा खातून सभी निवासी तेलीवाला डोईवाला, हुक्म सिंह निवासी कुड़कावाला, जसवीर सिंह निवासी खैरी, रणधीर सिंह निवासी खता रोड डोईवाला, बलजिंदर कौर निवासी खता रोड, विनीता उपाध्याय निवासी माजरी माफी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed