फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A one and a half year old child went missing from a colony

Dehradun News: लापता हुआ डेढ़ साल का बच्चा, नाले में गिरने की आशंका

Thu, 05 Dec 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
A one and a half year old child went missing from a colony
Iपुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान, नहीं चल सका पताI
विज्ञापन


पटेलनगर थाने के पास एक बस्ती से डेढ़ साल का बच्चा लापता हो गया। करीब 36 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। आशंका है कि वह घर के सामने से बह रहे नाले में जा गिरा। करीब 24 घंटे ढूंढ खोज करने के बाद अब एसडीआरएफ को बच्चे की खोज में लगाया गया है। देर रात तक नाले में भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब इस मामले में दूसरे दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है।

घटना देहराखास के हारुन बस्ती की है। यहां बस्ती में कृष्णा नाम का व्यक्ति रहकर मजदूरी करता है। वह मंगलवार दोपहर को अपने डेढ़ साल के बेटे कृष के साथ घर के सामने बैठा हुआ था। कृष्णा की निगाह बची कि बच्चा गायब हो गया। पहले परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद लगा कि बच्चा नाले में भी गिर सकता है। इस पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। करीब एक दिन बीत जाने के बाद यहां पर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि देर रात तक बच्चे की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा नाले में गिरा है। लेकिन, इसमें दूसरे पहलू की भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि बच्चे को कोई उठाकर ले गया हो। हालांकि, इसकी संभावनाएं कम हैं। बावजूद इसके दो टीमों को क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में लगाया गया है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed