फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A message of wildlife conservation was made by painting paintings on faces

चेहरों पर पेंटिंग बनवाकर दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

Thu, 03 Oct 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
A message of wildlife conservation was made by painting paintings on faces
वन्य जीव सप्ताह के अवसर गांधी पार्क में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के तहत फैस पेंटिंग करते युवा
वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2019 के तहत बुधवार को गांधी पार्क में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने चेहरों पर बाघ, तेंदुओं, हाथी जैसे जानवराें की पेंटिंग बनवाकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण महज वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। जिस तरीके से देश-दुनिया में वन्यजीवों की संख्या तेजी से घट रही है उसे देखते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सबको आगे आना होगा। वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ ही राज्य वन विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुनीत, धीरज, दीपक सिंह, नागेश कुमार, अभय कुमार, रितेश कुमार, आदित्य सिंह, रवि कुमार, अर्चन प्रसाद, सृष्टि सिंह, प्रीत कौर व एकांश शर्मा समेत कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक बीके गांगटे, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, वन क्षेत्राधिकारी मालसी मोहन सिंह रावत, वन दारोगा केके भट्ट, वनकर्मी शफीक अहमद, नीलम वर्मा, रामवीर सिंह, बलदेव, नरेंद्र चमोली समेत कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

वन्य जीव सप्ताह के अवसर गांधी पार्क में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के तहत फैस पेंटिंग करते युवा

वन्य जीव सप्ताह के अवसर गांधी पार्क में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता के तहत फैस पेंटिंग करते युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed