फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a man killed his wife in udham singh nagar

हैवान पती की क्रूर दास्तां, अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत

Wed, 19 Apr 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 19 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
a man killed his wife in udham singh nagar

अवैध संबंधों के शक में पत‌ि ने हैवान‌ियत की हद पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को इतनी खौफनाक मौत दी की पुल‌िस भी हैरान रह गई। युवक ने फावड़े के हत्थे से पत्नी को पीटकर मार डाला। इसके बाद वह घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


विडौरा मझौला निवासी हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह भूसा बनाने वाले रेपर फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे मजदूरी कर वह अपने घर पहुंचा। 
विज्ञापन


इस बीच उसका पत्नी बबली कौर (26) से विवाद हो गया। इससे गुस्साए हरभजन ने बबली को कमरे में बंद कर लिया और घर में पड़े फावड़े के हत्थे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिर और मुंह से बहने लगा खून

a man killed his wife in udham singh nagar
डेमो - फोटो : demo pic

इससे बबली के सिर और मुंह से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मरा देख हरभजन दरवाजा बंद कर भाग गया। पड़ोस से खेलकर जब हरभजन की बेटी पांच वर्षीय सिमरन कौर और बेटा ढाई वर्षीय भाई हरमन सिंह घर आए तो वे सीधे कमरे में अपनी मां से मिलने गए। 

यहां मां को आवाज लगाई तो वह चारपाई पर अचेतावस्था में पड़ी थी। यह देखकर दोनों बच्चों ने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई को बुला लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हत्या में प्रयुक्त कमरे में खून से सना फावड़े का टूटा हत्था और अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए। 

खटीमा सीओ हरीश मेहरा और सितारगंज एसडीएम विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ ने कहा कि तहरीर मिलते ही आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। मृतका का मायका शक्तिफार्म में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed