{"_id":"64bed070f82bdfcdae06bdf7","slug":"a-large-number-of-devotees-performed-jalabhishek-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-208332-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
शिवालयों में महादेव की जय जयकार, भक्तों ने गंगाजल से किया जलाभिषेक
शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। बम-बम भोले और हर-हर महादेव की जयकारे गूंजते रहे। हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी मंदिरों में जलाभिषेक किया। उनका उत्साह देखने लायक था। लोगों ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया।
सोमवार को सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए थे। बाढ़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कालसी स्थित महाकाली मंदिर, कैनाल रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर, अस्पताल रोड स्थित काली मंदिर, हनुमद्धाम स्थित शिव मंदिर, हरबर्टपुर स्थित शिव मंदिर, बैरागीवाला स्थित शिव मंदिर, सेलाकुई स्थित शिव मंदिर, लाखामंडल स्थित मंदिर में लोगों ने जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर दिन भर शिव के जय जयकार से गूंजते रहे।
लोगों ने मंदिरों में ऊं नम: शिवाय का जाप किया। जल के साथ ही शिवालयों पर फल, बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित किए। पंडित धीरज पैन्यूली ने बताया कि सावन मास भगवान शिव को अर्पित है। पूरे सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रद्धाभाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से वे प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन मास में सोमवार को व्रत रखने पर भी विशेष लाभ मिलता है।
भजन कीर्तन किया
सहारनपुर रोड हरबर्टपुर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में सोमवार को महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। लोगों ने मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर शशि गैरोला, प्रमिता, अर्चना, रेशमा खड़का, शांति कश्यप, मोना राजपूत, पूजा गुप्ता, उर्मिला राणा आदि मौजूद रहीं।