फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A high capacity power transformer was installed in the

Dehradun News: बिजली बाधित रहने से दोपहर में पानी की नहीं हुई आपूर्ति

Sun, 18 Feb 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
A high capacity power transformer was installed in the
I-हरबर्टपुर स्थित सब स्टेशन में 12.5 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया
विज्ञापन

I

हरबर्टपुर स्थित सब स्टेशन में शनिवार को अधिक क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस कारण सब स्टेशन से जुड़े हरबर्टपुर शहर और आसपास के 50 गांव में करीब आठ घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। दोपहर के समय लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। शाम छह बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

पॉवर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे सब स्टेशन के चार फीडर जमनीपुर, तिमली, टाउन और ढकरानी को बंद कर दिया गया। इससे मेन बाजार हरबर्टपुर, ढालीपुर, ढकरानी, देहरादून रोड, विकासनगर रोड, पांवटा साहिब रोड, सहारनपुर रोड, एटनबाग, हरिपुर, तिमली, धर्मावाला, आदूवाला, कुंजा, कुल्हाल, शाहपुर कल्याणपुर, प्रतीतपुर, जुडली, फतेहपुर, जमनीपुर, जमनीपुर तप्पड़, नंबरपुर, जामनखाता, लक्खनवाला, बैरागीवाला समेत 50 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रही। सहायक अभियंता विकास भारती ने बताया कि 10 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर की जगह 12.5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से अब ओवरलोड के कारण सब स्टेशन से बिजली कटौती की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन






Iविकासनगर शहर में पांच घंटे गुल रही बिजलीI



टाउन फीडर के तार बदलने के चलते विकासनगर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह 11:15 बजे टाउन फीडर को बंद कर दिया गया। इस कारण अस्पताल रोड, नगर पालिका, इंदिरा उद्यान, पहाड़ी गली, पंजाबी कॉलोनी, बाबूगढ़ चुंगी आदि क्षेत्र में बिजली गुल रही। तार बदलने का कार्य पूरा होने पर शाम 4:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed