फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A girl who was out for an early morning walk was crushed by a speeding car.

Dehradun: सैर पर निकली किशोरी को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 10वीं की छात्रा की मौके पर ही मौत

Mon, 08 Jan 2024 01:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

सुबह कुछ साथियों के साथ सैर पर निकली किशोरी को तेज रफ्तार कार ने जान ले ली। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इमरजेंसी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। मगर, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A girl who was out for an early morning walk was crushed by a speeding car.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीएमएस रोड पर सुबह सवेरे सैर को निकली किशोरी को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह वाडिया इंस्टीट्यूट के सामने हुआ। मृतका की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी शिव एन्क्लेव जीएमएस रोड के रूप में हुई है। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मंदिसा रोज सवेरे सैर के लिए निकलती है। रविवार को भी वह कुछ साथियों के साथ सैर कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इमरजेंसी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। मगर, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिसा एन मैरी स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। एसओ ने बताया कि कार चालक की पहचान मोहसिन निवासी कैलाशपुर, गागलहेड़ी, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


ये भी पढ़ें...सबके राम: तब कांग्रेसी हमें चिढ़ाते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे...बंशीधर भगत ने साझा कीं यादें

बेकाबू रफ्तार के सामने बेबस जिंदगी

शहर में तमाम सख्ती के बाद भी बेकाबू रफ्तार पर लगाम नहीं लग रहा है। चार दिन के भीतर इस तरह का यह दूसरा हादसा है, जहां बेकाबू रफ्तार के सामने दो जिंदगियों ने दम तोड़ दिया। गत बृहस्पतिवार हर्रावाला चौकी प्रभारी रमन बिष्ट के चार वर्ष का बेटा भी इसी बेकाबू रफ्तार की भेंट चढ़ा था। बच्चा अपने पिता के पास जाने के लिए कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। संवेदनहीन कार चालक कई दिन बाद भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed