फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A girl riding a scooter who was going to take medicine was run over by a truck

Dehradun: पिता के लिए दवाई लेने जा रही स्कूटर सवार युवती को ट्रक ने कुचला, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत

Sun, 11 Dec 2022 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2022 05:43 PM IST
सार

युवती शनिवार को स्कूटर से अपने पिता के लिए दवा लेने जा रही थी। जैसे ही वह चौक के पास पहुंची तो उसके स्कूटर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A girl riding a scooter who was going to take medicine was run over by a truck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता के लिए दवा लेने जा रही स्कूटर सवार युवती को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई युवती की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह साढ़े दस बजे निरंजनपुर मंडी चौक के पास हुआ। मृतक युवती की पहचान राइसा बेग सिंह (32) पुत्री दिलबाग सिंह निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। युवती शनिवार को स्कूटर से अपने पिता के लिए दवा लेने जा रही थी। जैसे ही वह चौक के पास पहुंची तो उसके स्कूटर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई पटेलनगर मोहन सिंह ने परिजनों से बातचीत के आधार पर बताया कि युवती वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed