{"_id":"670acd3a973b92a059057444","slug":"a-foreign-woman-accused-the-director-of-doons-institute-of-indecency-dehradun-news-c-5-1-drn1030-523570-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेशी महिला ने दून के संस्थान संचालक पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेशी महिला ने दून के संस्थान संचालक पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
I
IIऋषिकेश से कुछ दिन पहले दूधली स्थित संस्थान में योग सिखाने आईं थी तीन विदेशी महिला
I
I
I
Iपुलिस को दी शिकायत, एसएसपी अजय सिंह ने दिए मामले में जांच के आदेश
I
Iदूधली स्थित एक संस्थान में योग सिखाने आई तीन विदेशी महिलाओं ने संस्थान के संचालक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। ब्रिटेन निवासी महिला के शिकायत पर पुलिस ने संस्थान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा विदेशी महिलाओं को बिना सूचना के ठहराने के आरोप में हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
Iपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को ब्रिटेन की रहने वाली विदेशी महिला रायपुर थाने पहुंची। उन्होंने एक शिकायत देते हुए बताया कि दूधली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। महिला ने बताया कि वह बीते कुछ माह से ऋषिकेश में रहकर योगा क्लास चलाती हैं। इस बीच दूधली स्थित संस्थान चलाने वाले निशांत शाह से वर्क अवे बेवसाइट के माध्यम से संपर्क हुआ था।
I
Iउन्हें बताया गया था कि संस्थान को योग और अन्य गतिविधियों के लिए स्वयंसेवकों की जरूरत है। लेकिन बाद में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हुई। महिला ने अभद्रता का आरोप भी लगाया। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले में महिला ने शिकायत की है। संस्थान संचालक से पूछताछ भी की गई है। महिलाओं ने संस्थान की गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है। मामला संवेदनशील है। मामले में रविवार को टीम भेजकर संस्थान की भी जांच की जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संचालक के खिलाफ विदेशी नागरिकों को बगैर सूचना दिए ठहराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
I
I
I
I-- -- -- -- -- -- -
I
Iशादी समारोह में की अभद्रता
I
I
I
Iमहिला का कहना है कि निशांत शाह ने उन्हें अपने घर में ठहराया था। इसके बाद उन्हें अपने एक परिचित की शादी में लेकर गया। वहां पर लोगों की भीड़ थी। इस दौरान निशांत ने उनके साथ अभद्रता की। यह कार्यक्रम रायपुर थाना क्षेत्र के एक वेडिंग प्वाइंट में हुआ था।I