फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A flood of faith swelled in Shiva temples on Mahashivratri

Dehradun News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 27 Feb 2025 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith swelled in Shiva temples on Mahashivratri
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। देर शाम तक जलाभिषेक चलता रहा। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर भजन-कीर्तन, भंडारे व अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालसी व लाखामंडल के प्राचीन शिव मंदिरोंं में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि को लेकर विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों को रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया था।सेलाकुई के बाजार स्थित शिव मंदिर, निगम रोड स्थित गौरी शंकर मंदिर, हरिपुर खेड़ा मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, पुराना पोस्ट आफिस प्राचीन शिव मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ, चार पहर की पूजा और जलाभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शिव मंदिर के अध्यक्ष शूरवीर चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, सेलाकुई के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल, सुधीर गौनियाल आदि ने भी धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

कालसी के प्राचीन महाशिव मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, काली माता मंदिर, हरिपुर कालसी स्थित दुर्गा मंदिर, आम बाग स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह पांच बजे से ही जलाभिषेक के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिरों में विशेष पूजा, अनुष्ठान किए गए। इस मौके पर पंडित विपिन उनियाल, पंडित भरत शर्मा, ओम नारायण मिश्रा, राज नारायण मिश्रा, केसर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिया के हईया नामक स्थान पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस मौके पर पुजारी बारू दत्त शर्मा, बाबूराम पंवार, राकेश कुमार, तुलसा देवी, सचिन, हेरिस, संजय वर्मा सहित आदि मौजूद रहे।


चकराता के छावनी बाजार व आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और बेर चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, पौराणिक शिव नगरी लाखामंडल स्थित प्राचीन शिवलिंग पर बड़ी संख्या में भक्ताें ने जलाभिषेक किया।चारों ओर भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। मंदिरों में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान छावनी बाजार स्थिति चिंताहरण महादेव मंदिर में संध्या के समय चार पहर की पूजा के साथ 1100 दीप जलाए गए। इस अवसर पर सिद्धेश्वर गिरी महाराज राजेश्वर वर्मा, दर्शन बिष्ट, शुभम कुकरेजा, आशीष जोशी, सूर्य प्रताप चौहान, विशाल जोशी, अरविंद जोशी, बचना शर्मा, ओमप्रकाश, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के भाऊवाला स्थित शिव मंदिर में समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के लिए फलों का भंडारा आयोजित किया। समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को संस्कार और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के लिए धार्मिक आयोजनों में उनकी सेवा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed