{"_id":"65f4a76febf29775a60333b7","slug":"a-fire-broke-out-in-a-shoes-slippers-and-clothes-shop-in-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-372036-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जूते-चप्पल की दुकान में लगी, सात लोगों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जूते-चप्पल की दुकान में लगी, सात लोगों को किया रेस्क्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iशार्ट सर्किट को बताया जा रहा है आग लगने का कारणI
सहसपुर बाजार में सुबह एक जूते चप्पल व कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर पहली मंजिल में दो परिवार भी थे। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दोनों परिवार के लोगों को कमरों से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की शिव फुटवियर एंड गारमेंट्स के नाम से किराए की दुकान है। दुकान स्वामी का परिवार दुकान के पीछे ही बने कमरों में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 दुकान में अचानक आग लग गई। राजेंद्र पाल को कुछ जलने की गंध आई तो वह कमरे से बाहर आए। उन्होंने देखा की दुकान से धुआं उठ रहा है। कुछ ही देर दुकान से आग की लपट़ों के साथ काले धुएं का गुबार उठने लगा। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझी।
दुकान स्वामी ने सेलाकुई अग्निशमन केंद्र को आग लगने की सूचना दी। सूचना दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलर्मियों ने देखा दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर बने दो कमरों में परिवार रह रहे हैं। दमकलकर्मियों ने एक-एक कर दोनों परिवार के बच्चों सहित सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। तीन दमकल वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया। दुकान के भीतर सारा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र के प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने बताया कि दुकान के ऊपर बने कमरों से दो परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट माना जा रहा है। बताया विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।