फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A dumper crushed a worker near Labor Chowk

Dehradun News: लेबर चाैक के समीप डंपर ने श्रमिक को रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A dumper crushed a worker near Labor Chowk
थाना क्षेत्र में फार्मा सिटी के गेट से कुछ दूरी पर लेबर चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार श्रवण कुमार (33) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार फार्मा सिटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वहीं, बाइक सवार के पीछे एक डंपर भी तेज गति से आ रहा था। लेबर चौक के पास डंपर ने बाइक सवार को पहियों से रौंद दिया। बाइक सवार का सिर और छाती डंपर के पहियों के नीचे आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से एक श्रमिक कार्ड मिला। श्रमिक कार्ड में मृतक का नाम श्रवण कुमार और उसका नंबर 269 लिखा था। वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी के अनुसार मृतक का नाम श्रवण कुमार है। वह उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाला है। बताया कि मृतक के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज से बाइक सवार को कुचलने वाले डंपर का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed