फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A delegation of local public representatives and villagers

Dehradun News: डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने स्थगित किया धरना

Thu, 08 Feb 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
A delegation of local public representatives and villagers
I- पांच-पांच किलोमीटर के टुकड़ों में होगी सड़क की मरम्मत
विज्ञापन

I

I- मंगलवार को ग्रामीणों ने साढ़े सात घंटे तक राज्य राजमार्ग किया था जामI

मीनस-अटाल मोटरमार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम सोनिका से मिला। डीएम ने कहा कि एक मुश्त बजट की उपलब्धता न होने के चलते पांच-पांच किमी भाग में बांटकर सड़क के सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।



मंगलवार को सड़क सुधारीकरण की मांग के लिए साढ़े सात घंटे तक हरिपुर-कोटी-मीनस राज्य राजमार्ग पर चक्का जाम किया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम हरगिरी गोस्वामी मौके पहुंचे थे। उनके आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे थे। धरना स्थगित नहीं हुआ था। बाद में डीएम ने लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनने और निराकरण का आश्वासन दिया। बुधवार दोपहर को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून में डीएम सोनिका से मिला।
विज्ञापन




सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौहान कंडमाणी ने बताया कि डीएम ने कहा कि मीनस-अटाल मोटरमार्ग के सुधारीकरण उनके स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि पांच-पांच किलोमीटर के भागों में बांटकर सड़क का सुधारीकरण करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए 46.72 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि बजट की स्वीकृति के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि डीएम के आश्वासन पर फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ता के दौरान एसडीएम कालसी हरगिरी गोस्वामी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग साहिया प्रत्यूष कुमार, प्रधान कावा खेड़ा सीमा देवी, प्रधान बुल्हाड़ तारा देवी, प्रधान कांडोई भरम रविता चौहान, सरदार सिंह, शूरवीर सिंह चौहान, हरीश शर्मा, प्रेम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed