फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A delegation of Congressmen met Deputy Municipal

Dehradun News: जिन विकास कार्यों के टेंडर हुए थे, उन्हें शीघ्र खोला जाए

Fri, 12 Jan 2024 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
A delegation of Congressmen met Deputy Municipal
I- नगर की समस्याओं को लेकर उप नगर आयुक्त नगर निगम से मिले कांग्रेसीI
विज्ञापन


नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिन विकास कार्यों के टेंडर हुए थे, उन्हें शीघ्र खोले जाने की मांग की।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में उप नगर आयुक्त मिले कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बोर्ड खत्म होने से पहले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के टेंडर हुए थे, लेकिन अभी तक उन्हें खोला नहीं गया है। जिससे निगम क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। सड़कों और नालियों के इस्टीमेट बनाए गए थे, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं लग पाए हैं। वार्डों में कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने उपनगर आयुक्त से मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स सड़कों एवं क्षेत्र के हिसाब से लगाने, डोर-टु-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। इस अवसर पर महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नीनू सहगल, निखिल कुमार, आनंद त्यागी, रमेश कुमार मंगू, विवेक चौहान, शिव कुमार, ओम प्रकाश, सोम प्रकाश वाल्मीकि, जहांगीर खान, हेमराज, अशोक, अर्जुन सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed