फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A deep pit on the Delhi-Yamunotri National Highway is inviting accidents

Dehradun News: हादसे को दावत दे रहा दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना गहरा गड्ढा

Fri, 18 Apr 2025 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
A deep pit on the Delhi-Yamunotri National Highway is inviting accidents
विकासनगर। जल संस्थान की लापरवाही के चलते बाजार क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। पेयजल लाइन ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढों को नहीं भरने के कारण वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगर के बाजार क्षेत्र से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्य समाज चौक के पास बना गहरा गड्ढा दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बना हुआ है। बताते चलें कि पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए की गई जल संस्थान की कार्रवाई के बाद गडढे को सही ढंग से भरा नहीं गया है। जिसके कारण उसकी मिट्टी काफी गहराई तक बैठ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा ने गड्ढे की शिकायत जल संस्थान से की है। जलकल अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि अवर अभियंता को मौके पर भेजकर गड्ढे को भरवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed