{"_id":"6824ec4486b19657910f8ac9","slug":"a-constable-standing-for-investigation-was-hit-by-a-high-speed-scooter-his-leg-was-broken-dehradun-news-c-5-1-drn1031-690539-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जांच में खड़े सिपाही को तेज रफ्तार स्कूटर ने मारी टक्कर, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जांच में खड़े सिपाही को तेज रफ्तार स्कूटर ने मारी टक्कर, पैर टूटा
विज्ञापन
I
IIजांच में खड़े पुलिसकर्मियों ने एक तेज रफ्तार स्कूटर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सिपाही को ही टक्कर मार दी। इससे सिपाही के पैर की हड्डी टूट गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूटर सीज कर दिया है।
I
I
I
Iएसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी आराघर सतवीर सिंह एसआई संदीप चौहान, सिपाही विजय सिंह, जगवीर सिंह और रोहित भंडारी आदि के साथ चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब सात बजे आराघर चौक की ओर से एक स्कूटर आता दिखाई दिया। इस पर तीन लोग बैठे हुए थे। स्कूटर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेजी से चलाते हुए सिपाही जगवीर सिंह को टक्कर मार दी। इससे जगवीर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने घेरकर स्कूटर सवारों को रोक लिया। घायल जगवीर सिंह को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि जगवीर के पैर की हड्डी टूट गई है। इस पर स्कूटर सवारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सिपाही को घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I