{"_id":"6677496f250fcb44a60402b4","slug":"a-conference-on-new-technologies-of-medicine-was-organized-dehradun-news-c-5-1-drn1031-440591-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चिकित्सा की नई तकनीकों पर हुआ सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चिकित्सा की नई तकनीकों पर हुआ सम्मेलन
विज्ञापन
Iग्राफिक एरा अस्पताल में नई तकनीकों के उपयोग पर दी गई जानकारीI
ग्राफिक एरा अस्पताल में चिकित्सा की नई तकनीकों पर सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोगों की जानकारी दी।
शनिवार को अस्पताल में एडवांसमेंट इन एंडोवैस्कुलर कार्डियक थैरापिटिक्स (टीएवीआर/ईएवीआर) विषय पर सम्मेलन हुआ। इसमें अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश पांडे, डॉ. राजप्रताप सिंह और डॉ. हिमांशु राणा ने कहा कि टीएवीआर/ईएवीआर प्रक्रिया से शरीर के विभिन्न हिस्सों में एन्युरिज्म, स्वैलिंग व हार्ट ब्लाकेज जैसी बिमारियों का इलाज किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने इस्तेमाल की गई तकनीकों से चार हृदय रोगियों का सफलता के साथ उपचार किए जाने की जानकारी दी। कहा, ये मरीज जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट सकेंगे।
अस्पताल में सम्मेलन में चारों मरीज भी शामिल हुए। बताया, कैंप में एंडोवैस्कुलर इंटरवेंशन प्रक्रिया से भी मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के डॉ. राजेंद्र, विकासनगर के डॉ. अमित राणा, ट्रांसल्यूमिनिया थैराप्यूटिक्स की जैसमिन दलाल आदि मौजूद रहे।