फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case was filed against the shareholders on the charges of fraud in the company

Dehradun News: कंपनी में हेराफेरी के आरोप में हिस्सेदारों पर दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 10 Dec 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
A case was filed against the shareholders on the charges of fraud in the company
एक व्यक्ति ने अपनी कंपनी के दो हिस्सेदारों पर हेराफेरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो हिस्सेदारों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले में फरीदाबाद सेक्टर-17 निवासी सुभाष शर्मा ने कोर्ट में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2013 में रजिस्टर्ड साझेदारी के तहत कंपनी बनाई गई थी। इसमें राकेश ठाकुर के पास 51 प्रतिशत, गोविंद सिंह के पास 24 प्रतिशत और सुभाष शर्मा के पास 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने व्यवसाय में पूंजी लगाई। अन्य साझेदारों ने फर्जी लेनदेन और नकदी गबन जैसे आर्थिक अपराध किए। शिकायत के अनुसार, साझेदारों ने कंपनी के बैंक खातों से नकदी निकाली और निर्माण उपकरण के फर्जी दावे पेश किए। राकेश ठाकुर ने एक बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाले और 85 लाख रुपये का गबन पीके सक्सेना के खाते में किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा, शिकायतकर्ता को चेक बाउंस मामलों में फंसाकर 65 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बसंत विहार थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed