{"_id":"65f74cdf68153546e5052146","slug":"a-case-of-scuffle-with-energy-corporation-employees-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-373332-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कनेक्शन काटने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कनेक्शन काटने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से की हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I-ग्राम पंचायत जीवनगढ़ का मामला, अवर अभियंता ने पुलिस को दी तहरीरI
ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। अवर अभियंता ने डाकपत्थर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
अवर अभियंता ने बारू सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत जीवनगढ़ में वसूली अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया था। वहां हनीफ नाम के उपभोक्ता पर 15801 रुपये का बकाया था। उसने अंतिम बार पांच हजार का भुगतान छह अप्रैल 2022 को किया था। बकाया बिल का भुगतान न करने पर कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन काट दिया। इस पर हनीफ भड़क गया। उसने स्टाॅफ प्रवीन कुमार, अर्जुन चौहान, प्रवीन राठौर, दीपक कुमार और मेरे साथ हाथापाई की। विरोध करने पर गाली-गलौज भी की। अवर अभियंता ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कामकाज में बांधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।