फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case of breaking the glass and threatening the

Dehradun News: गुरुकुल के सहायक मुख्याधिष्ठाता के घर के शीशे तोड़े, दी धमकी

Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
A case of breaking the glass and threatening the
I- कनखल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाI
विज्ञापन




कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी के सहायक मुख्याधिष्ठाता के घर में घुसकर शीशे तोड़ते हुए धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




पुलिस के अनुसार डाॅ. नवनीत परमार निवासी बड़ा परिवार गुरुकुल कांगड़ी ने शिकायत देकर बताया कि वह गुरुकुल कांगड़ी में सहायक मुख्याधिष्ठाता के पद पर कार्यरत हैं। बीती 18 फरवरी को रणजीत ऊर्फ भूरा उनके आवास पर डंडा लेकर आया और गाली-गलौज शुरू करते हुए हत्या कर देने की धमकी देने लगा। दरवाजे पर डंडे से वार करने लगा और सभी शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि आवास पर तैनात कर्मचारी श्यामवीर व उसकी पत्नी को धमकाते हुए घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी। तब पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed