फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case has been registered against seven people including

Dehradun News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against seven people including
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला के पति समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सेलाकुई थाना पुलिस को दी तहरीर में बायाखाला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। उसके साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अमित सिंह रावत निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश, सास सरला देवी, ससुर मदन सिंह रावत, ननद सोनम रावत, देवर विपिन रावत, मामा ससुर दीपक रावत और नानी सासा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच महिला उपनिरीक्षक बबीता रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन




Iछात्रा का पीछा करने पर मुकदमा दर्जI

विकासनगर। छात्रा का पीछा करने और विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा की तहरीर पर सेलाकुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में छात्रा ने कहा कि मयंक परमार निवासी ग्राम इमली खेड़ा तहसील काला पीपल जिला शाहजहांपुर मध्य प्रदेश ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसे परेशान किया। उसका पीछा किया। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा सेलाकुई स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच महिला उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा को सौंपी गई।
विज्ञापन






Iखुखरी के साथ पकड़ाI



विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने पीठ वाली गली शिवपुरी डाकपत्थर से खुखरी के साथ शिवपुरी काॅलोनी निवासी फारुख को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed